कला आश्रम वेलनेस सेन्टर एवं कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की टीम ने यू.एस.ए. एवं ट्रेनिडाड एवं टोबेगो में दिनांक 16 मई से 08 जून 2018 तक कार्यशालाएं आयोजित की। कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की निदेशक डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा ट्रेनिडाड एवं टोबेगो में 10 दिवसीय डान्स थैरेपी वर्कशाॅप का आयोजन किया। कला आश्रम वेलनेस सेन्टर के निदेशक डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा ट्रेनिडाड एवं टोबेगो में 10 दिवसीय योगा थैरेपी वर्कशाॅप का आयोजन किया। उपरोक्त आयोजन ट्रेनिडाड के ब्ल्यू स्टार इन्टरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जहां पर नृत्य एवं योग से तनाव, मोटापा, मधुमेह एवं अन्य व्याधियों के ईलाज सम्बन्धी जानकारियां दी गई। डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान दिया गया एवं कल्चर काॅम्पलेक्स का आदान-प्रदान किया गया। कला आश्रम की टीम द्वारा भारतीय वैदिक नृत्य, योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार दक्षिणी अमेरिकी राष्ट्र में किया गया। कला आश्रम की टीम के इस उत्कृष्ट कार्य हेतु ट्रेनिडाड एवं टोबेगो राष्ट्र में टीम को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित भी किया गया।

उपरोक्त अमेरिकी दौरे के द्वितीय पखवाडे में कला आश्रम की टीम द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जिनिया, ओरलेण्डो एवं न्यूयार्क शहर में भारतीय वैदिक नृत्य, योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार किया गया। वर्जिनिया में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स एवं इण्डिया इन्टरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में कत्थक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य एवं नृत्य थैरेपी से आधुनिक व्याधियों के उपचार एवं इलाज का प्रस्तुतिकरण किया गया। डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा योग थैरेपी का प्रदर्शन किया गया। इण्डिया इन्टरनेशनल स्कूल वर्जिनिया के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डाॅ. दिनेश खत्री एवं डाॅ. सरोज शर्मा को सम्मानित भी किया गया।

कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की टीम ने फ्लोरिडा के ओरलेण्डो शहर में भी अष्टांग योगा व नृत्य थैरेपी की कार्यशाला का आयोजन किया। अमेरिका के न्यूयार्क में भी कला आश्रम ने एक कार्यशाला आयोजित की जिसमें डान्स म्यूजिक थैरेपी द्वारा डिप्रेशन कम करने के गुर बताये गये एवं गुरूकुल शिक्षा का जीवन्त प्रस्तुतीकरण दिया गया। कला आश्रम द्वारा अमेरिका के विभिन्न शहरों में भारतीय संस्कृृति का प्रचार-प्रसार किया गया एवं अमेरिकी भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान भी किया गया और अमेरिका के विभिन्न शहरों में रहने वाले लोगों ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को जानकर उसे अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।