ग्लोबल काउन्सिल ऑफ़ आर्ट एण्ड कल्चर द्वारा मलेशिया-सिंगापुर में चौथे अन्तर्राष्ट्रीय कल्चरल ऑलिम्पियाड 2014 में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन दिनांक 28.12.2014 से 31.12.2014 तक किया गया। प्रतियोगिता में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर के विद्यार्थियों ने सभी स्पर्धाओं में बाजी मारी। प्रतियोगिता की जुनियर केटेगरी एथेनिक डांस में नन्हीं-मुन्नी बालिकाओं में चेरब धाबाई, हीना दाऊद, वेदिका अग्रवाल और उन्नति नाहर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फ्री स्टाईल स्पर्धा में कोपल भार्गव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वाद्ययंत्र कोंगो में मधुरम खत्री ने एकल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया, साथ ही शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धा में हृदया खत्री, जुनियर केटेगरी में अरूणिमा सुराणा व उपशास्त्रीय नृत्य में प्रिशा गांधी ने रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर ओपन केटेगरी में श्रीमती निधि अग्रवाल ने कांस्य व उपशास्त्रीय नृत्य स्पर्धा में श्रीवृन्दा लढ़ा, निशिका अग्रवाल व श्लोका अग्रवाल को मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कला आश्रम की इन सभी मेधावी छात्राओं ने अपनी कलाओं से पूर्वी एशिया में भारत का मान बढ़ाया।