यूरोप के खुबसूरत राष्ट्र नीदरलैंड की राजधानी एम्सर्टडम में कला आश्रम फाउण्डेशन एवं कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर की टीम द्वारा दिनांक 05.06.2015 से 11.06.2015 तक कत्थक सांस्कृतिक एकीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में कला आश्रम द्वारा वैदिक नृत्य, योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार और कत्थक नृत्य की बारिकियों से डच नागरिकों को अवगत कराया गया। कार्यशाला में नीदरलैंड के अलावा यू.एस.ए., रोमानिया, हंगरी, ट्रिनीडाड एवं टोबेगो राष्ट्र के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यशाला में डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य एवं नृत्य थैरेपी से आधुनिक व्याधियों के उपचार एवं इलाज का प्रस्तुतिकरण किया गया एवं डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा योग थैरेपी का प्रदर्शन किया गया।

कला आश्रम फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. सरोज शर्मा और डॉ. दिनेश खत्री ने भारतीय संस्कृति एवं विदेशी संस्कृति का एकीकरण कत्थक के माध्यम से करने का सराहनीय प्रयास किया। कत्थक की बारिकियों को जानकर विदेशी प्रतिनिधि अभिभूत हुए, साथ ही कत्थक और नृत्य के माध्यम से विभिन्न व्याधियों के ईलाज से सम्बन्धित मार्गदर्शन प्राप्त किया। भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक और संस्कृति को विदेशी मेजबानों द्वारा बहुत उत्साह के साथ सीखने का प्रयास किया। सांस्कृतिक एकीकरण का यह एक अद्भुत प्रयास था। जिसमें कार्यक्रम की छोटी अवधि के बावजूद कत्थक नृत्य के जयपुर और लखनऊ घराने के समान पैटर्न में आना प्रभावशाली था। डॉ. सरोज को उनके भाषण और प्रदर्शन के दौरान डच समुदाय द्वारा सम्मानित किया गया। डाॅ. दिनेश खत्री को सात्विक जीवन और योग पर उनके विचारों के लिए प्रशंसा मिली।