कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2020 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ‘‘सांस्कृतिक विरासत’’ कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा दीप-प्रज्ववलन कर कार्तिक पूर्णिमा पर ‘‘सांस्कृतिक विरासत’’ कार्यक्रम का आगाज किया।

वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते सम्पूर्ण भारतवर्ष में सामाजिक दूरी की संकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स में दिनांक 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा दिवस के अवसर पर ‘‘सांस्कृतिक विरासत’’ कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। आयोजन में ऑनलाइन ऑडियो/वीडियो माध्यम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को ‘‘कथक द्वारा सांस्कृतिक विरासत’’ विषय पर जानकारियां प्रदान की गई। तत्पश्चात ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया गया।

कला आश्रम काॅलेज की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में सर्वप्रथम ‘कार्तिक पूर्णिमा’ परिचयः मेधा छापरवाल द्वारा, देव दीपावली देवी स्तुति के साथः अदा जैन, युश्मीता श्रीमाली, प्रीशा गांधी, आध्या गुप्ता, किरण, प्रियंका बजाज, आन्या पारिक द्वारा, एक विचारः प्रतिमा जी द्वारा, कृष्णा-राधा रासः डाॅ. लीना दवे, डाॅ. रंजना, मीनाक्षी श्रीमाली, गौरी दवे, कृष्णा एक युग पुरूषः प्रियंका बजाज द्वारा, कार्तिक पूर्णिमा एक उत्सव व अवसरः किरण द्वारा, सरगमः सुगंधा आचार्य, हिना पारिक, साक्षी श्रीमाली, चंद्रकांता द्वारा, कथक के आचार्य सशब्द अभिव्यक्तिः यलिनी कुमावत द्वारा, ‘‘कृष्णा चारित्र’’ नृत्य प्रस्तुतिः खुशी श्रीमाली द्वारा, “भाव अभिव्यक्ति”; माही चपलोत द्वारा, ‘‘नृत्य संयोजन”; अध्या व प्रविधि द्वारा, ‘‘नृत्य स्वस्थ शरीर का पर्याय”; साक्षी श्रीमाली द्वारा, नृत्य अभिव्यक्ति; झील नागौरी द्वारा, श्री कृष्णा वन्दना; प्रतिमा जी, प्रियंका बजाज, अदा जैन, माही चपलोत द्वारा, कथक प्रस्तुतिः प्रीशा गांधी, उन्नति नाहर, हीना दाऊद द्वारा, नृत्य प्रस्तुतिः आन्या पारिक द्वारा, ‘‘नृत्य एक शाश्वत सत्य”; सुगंधा जी द्वारा मोहे रंग दो लाल; देवयानी साहू, जनिका पुरोहित, मनस्वी चैहान, चारवी, जिविशा गुप्ता, वान्या प्रसाद, यलिनी कुमावत, दृष्टि ओर्डिया, मिशिका लोढ़ा द्वारा, रास से महारास की प्रस्तुतियां दी गई। मास्टर मधुरम खत्री द्वारा एकल गायन की मनमुग्ध प्रस्तुति दी गई।