उदयपुर। कला आश्रम फाउण्डेशन एवं इसकी इकाई कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आटर््स उदयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘उड़ान सीजन-2’ का भव्य आयोजन दिनांक 20 अगस्त को रेल्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम का आगाज कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबंधक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अर्जुन लाल मीणा सांसद उदयपुर, श्री कुलदीप शर्मा एडीजे उदयपुर, श्रीमती शिखा सक्सेना उपनिदेशक पर्यटन विभाग, डॉ. गायत्री तिवारी डीन गृहविज्ञान महाविद्यालय, श्री अजय कुमार जैन उप प्राचार्य रेल्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, श्री लयीक हुसैन निदेशक भारतीय लोक कला मण्डल, श्री अरूण टांक पार्षद, श्री अख्तर एच. बोहरा एडिटर उदयपुर टाइम्स, श्री राहुल अग्रवाल चैयरमेन पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल उपस्थित थे। प्रिंट और इलोक्ट्रिनिक मीडिया जगत के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। कला आश्रम फाउण्डेशन की समस्त इकाईयों के कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर से आए कथक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कथक में अर्धनारेश्वर, शिव शंभू सहित लोक नृत्यों में चरी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में कलाकारों के हाव-भाव देखकर दर्शक भी अचंभित हो गए। सुश्री हृदया खत्री ने राजस्थानी नृत्य व कथक की विस्तृत जानकारी दी जो अपने राजस्थान की प्रचलित नृत्य शैली है। भारत और विदेशों में कई हफ्तों के उत्साह, कड़ी मेहनत और रचनात्मक ऊर्जा की गूंज का प्रदर्शन उड़ान सीजन-2 में प्रतिभागियों ने दिखाया। उड़ान सीजन-2 में भारतवर्षं के विभिन्न 11 राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विदेशों से भी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणपति वंदना की भव्य प्रस्तुति मधुरम खत्री एवं सरस्वती वंदना कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्टस के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। उसके बाद कथक नृत्य के माध्यम से अर्धनारेश्वर पर कला आश्रम की छात्राओं साक्षी, दक्षिता, आध्या, मितुला, नीलू, मधुलिका, लीना जी, हीना जी, हुविक्क्षा ने प्रस्तुति दी। लोक नृत्य चरी डांस की प्रस्तुति आन्या पारख, मान्या हाण्डा, अदा जैन, माही द्वार सुन्दर प्रस्तुति दी गई। कर्नाटक की ऐश्वर्या ने कथक नृत्य पर भव्य प्रस्तुति दी। कर्नाटक बैंगलोर की मिमांसा वर्मा ने कथक नृत्य पर मां दूर्गा एवं भवानी दीवानी पर अपनी भव्य प्रस्तुति दी। श्री मधुराष्टकम्ःगीत पर कला आश्रम की छात्राओं धु्रवी, शरन्या, जीवीशा, वान्या, मनस्वी, दिष्टी, नवदा, मीशिका वर्मा, यालिनी, जेनिका, नित्या, दिव्यानी, भूमि ने कथक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। शिव शम्भू स्तूति पर कथक नृत्य के माध्यम से कला आश्रम की छात्राओं धानी, इशीता, अनुष्का नाहर, अंशी, अन्वीका, शरमिष्ठा, स्वर्णा ने आकर्षक प्रस्तुति दी। सरगम पर कथक नृत्य की प्रस्तुति कला आश्रम की छात्राओं द्वारा दी गई। सीनियर फोक डांस पर कला आश्रम की छात्राओं ज्योति, रिया, सविता, प्रियंका, तिथि, उर्मिला, अभिलाषा, भावना ने अपनी प्रस्तुति दी। कला आश्रम की छात्रा श्लोका अग्रवाल ने कृष्ण पर आधारित कथक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। हिमांशी झवर ने कृष्ण व शिव पर आधारित कथक नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति दी जिससे दर्शकों ने नृत्य का भरपूर आनन्द लिया। कला आश्रम की छात्राओं ने सीनियर कथक डांस पर अपनी प्रस्तुति दी।
कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आटर््स के विद्यार्थियों ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद एवं भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अपना प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्हें कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उड़ान के प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया। निर्णायक जूरी द्वारा चुने गए विजेताओं का परिणाम डॉ. सरोज शर्मा ने ग्राण्ड फिनाले उड़ान सीजन-2 कार्यक्रम में घोषित किया। सत्संग के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा डॉ. सरोज शर्मा द्वारा की गई।
उड़ान सीजन-2 प्रतियोगिता का परिणाम –
तीन चरणों में आयोजित उड़ान प्रतियोगिता में उम्र के भी तीन चरण रखे गए थे। इन चरणों में माइनर ग्रुप एकल नृत्य से तेजस्वीनी कुरिवी (तेलंगाना) ने प्रथम स्थान, आयुषी सरकार (पश्चिमी बंगाल) ने द्वितीय स्थान, निवृति मण्डल (पश्चिम बंगाल) व सुहा थानवी (आंध्रप्रदेश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माइनर ग्रुप युगल नृत्य से एण्डला रावली युगल (तेलंगाना) एवं नृत्यानन्द युगल (राजस्थान) ने प्रथम स्थान, भावा युगल (तेलंगाना) ने द्वितीय स्थान, माइनर ग्रुप नृत्य से मधुराष्टकम ग्रुप (राजस्थान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप एकल नृत्य से कामाक्षी त्रिपुरा श्री (तेलंगाना) एवं ऐश्वर्या आर. (कर्नाटक) ने प्रथम स्थान, स्प्रिहा दत्ता (दिल्ली) एवं साक्षी किरण तौला (कर्नाटक) नेे द्वितीय स्थान, आन्या पारख (राजस्थान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप युगल नृत्य से लबदा युगल (तेलंगाना) ने प्रथम स्थान
प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप एकल नृत्य से नृत्यश्री विजयन (केरल) एवं डॉ. लीना दवे (राजस्थान) ने प्रथम स्थान, हिना पारिख (राजस्थान) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को क्रमशः 11 हजार, 7 हजार 500 रूपए व 5 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने इन विजेताओं के संबंधित गुरुओं को भी एक विशेष पहचान प्रदान की।
उड़ान की रचनात्मक आयोजनकर्ता डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि उड़ान एक विस्तृत, इंटरैक्टिव, आकर्षक और आभासी मंच पर आयोजित की गई थी, जिसने जूरी सदस्यों के प्रदर्शन, संचार और संगीत केे नृत्य के जादू और वैभव को वैश्विक स्तर पर फैलाया। यह सकारात्मकता, लचीलापन, उद्देश्य और मानवीय भावना की सर्वोत्कृष्टता को पोषित करने और खोजने का एक प्रयास था एवं उड़ान आगामी भविष्य में और ऊंचाईयां नापने का प्रयास करेगी। उड़ान सीजन-2 कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा हरिगुनानी द्वारा किया गया।