आज दिनांक 21.02.2020 शुक्रवार को कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में महा शिवरात्रि उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री, डाॅ. सरोज शर्मा, मधुरम खत्री, इंद्रा कंवर, सुरज गंर्धव द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर की।

महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम काॅलेज के सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा ऊँ कार वन्दना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम ऊँ नमः शिवाय…. गीत पर छात्रा गाथा, धानी, स्वर्णा, तेजस्विका, नित्या, आध्या, अदिरा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। ऊँ शम्भो शिव शम्भो स्वयं भो….. गीत पर अहिर भैरव राग पर छात्रा जैविका, नृत्या, कायरा, दिव्यानी, नवधा, दिशिका ने नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी। अर्धनारेश्वर….. गीत पर छात्रा अदा, आध्या, दिलांशी ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। राग बागेश्वरी में तराने की प्रस्तुति शिव आराधना के रूप में छात्रा मितुला, प्रिशा, प्रियंका, तेजस्विनी, गीतांजली ने दी।

महाशिवरात्रि उत्सव पर काॅलेज स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने भोलेनाथ पर आधारित ओ है जीवन/गुरू माता पिता…., धिमिक धिमिक धिम……, कीर्तन की है रात बाबा……., हरि सुन्दर नन्द मुकुन्द भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में काॅलेज की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी।

महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम में डाॅ. सरोज शर्मा ने सभी छात्राओं को शिव आराधना पर मेडिटेशन करवाया। डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि नृत्य के माध्यम से मेडिटेशन करने से मन शान्त एवं शरीर स्वस्थ रहता है।

कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की प्रिन्सीपल डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। नृत्य के साथ संगीत संयोजन मधुरम खत्री एवं सूरज गन्धर्व ने किया। प्रभु शिवजी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया।