कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ ईश वन्दना के साथ काॅलेज की छात्राओं ने किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम महामृत्युंजय जाप किया गया। कार्यक्रम में काॅलेज की छात्राओं द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कत्थक नृत्य यात्रा, ठुमरी, लोक नृत्य, नृत्य-योग आधारित नृत्य नाटिका एवं शिव रूद्राष्कम मंत्रावली पर कत्थक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों ने भी हिस्सा लिया एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्य डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। नृत्य के साथ संगीत संयोजन सूरज गन्धर्व ने किया।