दिनांक 30.11.2018, शुक्रवार को उदयपुर स्थित कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, दैत्य मगरी परिसर में “इण्डो-वेस्टर्न कल्चरल इन्टीग्रेशन प्रोग्राम” आयोजित किया गया। कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण अर्पण कर प्रोग्राम की शुरूआत की।

प्रोग्राम की शुरूआत काॅलेज की छात्राओं ने कत्थक नृत्य के माध्यम से ईश वन्दना कर की। अर्जेनटीना की मारिया मेलिसा डी एन्जील्स ने कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर से कत्थक नृत्य में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा कला आश्रम काॅलेज की छात्राओं को बेले डान्स का प्रशिक्षण दिया। मारिया ने इस प्रोग्राम में भारतीय कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी एवं बेले डान्स भी किया। इसी क्रम में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आट्र्स की छात्राओं ने भी इण्डो-वेस्टर्न डान्स की प्रस्तुतियां दी।

कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा अर्जेनटीना की मारिया मेलिसा डी एन्जील्स को “इण्डो-वेस्टर्न कल्चरल इन्टीग्रेशन प्रोग्राम” में बेस्ट डान्सर अवार्ड से सम्मानित कर मोमेन्टो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।