कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्टस्, उदयपुर में होली की पूर्व संध्या पर फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणपति वन्दना के साथ किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में ब्रज राज, फाग की छटा कत्थक के संग, सरगम होली संग, सुफी कत्थक की मधुरम प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में गणपति वन्दना के साथ छात्रा प्रियंका बजाज, मितुला पाण्डे, आध्या गुप्ता, अदा जैन ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सरगम होली संग की प्रस्तुति लीना जी एवं साक्षी ने कत्थक नृत्य के माध्यम से दी। मुरशीद सुफी कत्थक की प्रस्तुति छात्रा प्रियंका बजाज, मितुला पाण्डे, अदा जैन, आध्या गुप्ता ने प्रस्तुत की। घूमर नृत्य छात्रा सुहानी, शरन्या, यनविका, मानसी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में होली के दिन दिल खिल जाते है….. गीत पर छात्रा देव्यानी, प्रवीधी, मिशिका, निरत्या, दिष्टी, यालीनी, मनस्वी, जिविशा ने अपनी प्रस्तुति दी। बावरां मन देखने चला एक सपना गीत पर छात्रा हिरल, हुवांशिका ने नृत्य की प्रस्तुति दी। होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर छात्रा स्वर्णा, उर्मिला, धानी, जैनिशा ने अपनी प्रस्तुति दी। ठुमरी (विष्णु वन्दना) पर छात्रा आन्या ने अपनी प्रस्तुति दी। रंग-रंग, विरह गीत पर छात्रा प्रियंका, मितुला, आध्या, अदा, गीतांजली ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ठ प्रस्तुतियां दी। सुश्री प्रतिमा हरगुनानी ने जीवन में रंगों का महत्व और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्टस् की निदेशक डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में तकनिकी सहयोग मास्टर मधुरम खत्री का रहा।