कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स द्वारा दिनांक 25.12.2018 मंगलवार को क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में क्रिसमस उत्सव-2018 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

क्रिसमस उत्सव-2018 में काॅलेज की छात्राओं ने माँ सरस्वती पर आधारित कत्थक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। काॅलेज की सभी छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की भव्य एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी।

कला आश्रम की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद एवं भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ के विद्यार्थियों को पूरे वर्ष की उत्कर्ष प्रस्तुति के आधार पर कत्थक नृत्य विशारद में हृदया खत्री, फोक प्रोफिशन्सी में झील नागौरी, भूमि कोठारी, कत्थक नृत्य मध्यमा में प्रियंका बजाज, लक्षिता देवपुरा, झील नागौरी, भूमि कोठारी एवं कत्थक नृत्य प्रथमा में तेजस्वीनी राणा, घून भूत को डिग्रीयां प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा इण्डोनेशिया के बाली शहर में इण्डो-बाली कल्चरल फेस्टीवल के अन्तर्गत ‘‘बाली इन्टरनेशनल डान्स काॅम्पीटीशन एण्ड फेस्टीवल-2018’’ प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन्होंने विश्व में कला आश्रम उदयपुर एवं भारत का परचम लहराया था

सभी छात्राओं एवं स्टाफ ने क्रिसमस उत्सव बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। अन्त में सभी को मिठाई एवं टाॅफियां बांटी गई।