कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर को सायं 5 बजे से 7 बजे तक कला आश्रम प्रांगण में शरद पूर्णिमा पर मीरा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मीरा महोत्सव का शुभारंभ फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा मां शारदे को नमन कर किया गया।

मीरा महोत्सव पर परफोर्मिंग आर्ट्स की छात्राओं ने सर्वप्रथम सभी गुरूजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लिया। छात्राओं ने मीरा महोत्सव पर शास्त्रीय कत्थक नृत्य, संगीत एवं कत्थक नृत्य की शैली में ठुमरी, तराना आदि के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में एक राधा और एक मीरा……. संगीत पर कायरा अग्रवाल, गितिका, खुशी, जैनिका, यालिनिी, दृष्टि, मनसवी, खुशी, दित्या ने प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्य पर कक्षा 4 व 5 की छात्रा शगुन, प्रविधि, चंदा, नवधा, वैदिका, चारवी, खनक, नीता ने प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्य कक्षा 5 व 6 की छात्रा मिशिका, नैत्रा, चारवी, दित्या सेठ ने प्रस्तुति दी। राम रतन धन पायों…. पर शगुन, प्रविधि, रिद्धिश्री, दृष्टि, खनक, चारवी, विदिका, नवधा छात्राओं ने प्रस्तुति दी। पग घुंघरू बांध………. पर छात्रा आन्या, कात्यानी, माही, आध्या, दिशिका, हीवांशी छात्राओं ने प्रस्तुति दी। सावरा प्रित निभा जो जी……. पर हीना, किरण, दिलांशी, खुशी, युष्मिता, अदिवा छात्राओं ने प्रस्तुति दी। तराना (कत्थक) पर युष्मिता, किरण, अदिवा, खुशी, दुविशा, निरल, दिलांशी, मैधा, आध्या, माही आदि छात्राओं ने प्रस्तुति दी। प्रियंका बजाज ने सोलो नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्य पर छात्रा दिया, तेजस्वनी ने अपनी प्रस्तुति दी। शुद्ध कत्थक नृत्य शैली ने प्रस्तुत किया। चाकर राखो जी…. गीत पर कल्पना जी ने अपनी प्रस्तुति दी। अन्त में जो तुम तो तोडो पिया, मैं नहीं तोडूकृतोसो प्रीत तोड कृष्णा कौन संग जो…….. पर प्रियंका बजाज ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी छात्राओं ने कत्थक नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का समापन कृष्ण की आरती के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आट्र्स के स्टाफगण का भरपूर सहयोग रहा।