अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘उड़ान सीजन-2’ के द्वितीय चरण का परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने अंतिम चरण (फाइनल) में प्रवेश किया जो कि विभिन्न राज्यों व देशों से है।
इस आयोजित वर्चुअल मीटिंग में जूम ऐप के द्वारा देश-विदेश के सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में जोड़ा गया एवं उन्होंने उड़ान सीजन-2 की प्रतियोगिता के विषय में अब तक की अपने सफर एवं अनुभव को साझा किया। इस मीटिंग का प्रतिनिधित्व कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आटर््स की निदेशक डॉ. सरोज शर्मा एवं सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी ने किया। प्रतिनिधित्व करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया एवं आगे के सफर का मार्गदर्शन किया। इसके बाद डॉ. सरोज शर्मा ने उड़ान सीजन-2 के जूरी मेम्बर्स द्वारा चुने गए प्रतिभागियों का नाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फेसबुक व यू-ट्यूब के माध्यम से घोषित किया।
डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस सीजन में भी देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं कला का प्रदर्शन किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का चुनाव करना काफी कठिन रहा। हमारी उड़ान टीम एवं जूरी मेम्बर्स ने काफी देख परखने के बाद अन्तिम चरण के लिए विजेताओं की सूची सुनिश्चित की।
उड़ान अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता सीजन-2 के द्वितीय चरण से (फाइनल) अन्तिम चरण में प्रवेश पाने वाले विजेता प्रतिभागियों में एकल नृत्य में माईनर ग्रुप से सप्परापु सुहा थानवी (आंध्रप्रदेश, भारत), तेजस्विनी कुरीवि (तेलंगाना, भारत), आयुषी सरकार (पश्चिम बंगाल, भारत), नैऋति मण्डल (पश्चिम बंगाल, भारत), वेदांतिका नाथ (असम, भारत), जोशनिका दे (पश्चिम बंगाल, भारत), अमल मुरीचंडीयिल (मस्कट, ओमान), जूनियर ग्रुप से प्रार्थना हरिहरन (केरल, भारत), तीर्थ प्रदीप (केरल, भारत), ऐश्वर्या आर. (कर्नाटक, भारत), कामाक्षी त्रिपुरा श्री (तेलंगाना, भारत), मन्नत श्रीवास्तव (वर्जीनिया, यू.एस.), स्प्रिहा दत्ता (दिल्ली, भारत), मोहम्मद आरीफ (बिहार, भारत), साक्षी किरण तौला (कर्नाटक, भारत), अर्शिया चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल, भारत), आन्या पारख (राजस्थान, भारत), बंृदा सिंघल (उत्तरप्रदेश, भारत), सीनियर ग्रुप से नृत्यश्री विजयन (केरल, भारत), साक्षी श्रीमाली (राजस्थान, भारत), डॉ. लीना दवे (राजस्थान, भारत) है, इन्होंने अंतिम चरण में प्रवेश किया है।
युगल नृत्य में माईनर ग्रुप से आरम्भ युगल – शर्मिष्ठा, अन्वेका जैन (राजस्थान, भारत), एंडेला रवेली युगल – देवीश्री आत्माकुरी, वेमुरी लक्ष्मी मनोगना (तेलंगाना, भारत), भव युगल- लक्ष्मी सहस्रा कोरिडे, नोमुला द्रितिका (तेलंगाना, भारत) से अन्तिम चरण में प्रवेश किया है।
जूनियर ग्रुप से लब्दा युगल – भुवन कृति बी, निष्का शरण्य एसबी (तेलंगाना, भारत), नृत्यनाद युगल – नरित्य, जैनिका (राजस्थान, भारत) से अन्तिम चरण में प्रवेश किया है।
समूह नृत्य में माईनर ग्रुप से नवरस समूह- नित्यश्री आत्माकुरी, श्रीरामभटला लास्य, मोक्षिता मुरारी, शेषबत्तर आरोही शरण्या (तेलंगाना, भारत), मधुराष्टकम समूह- जैनिका पुरोहित, नैरित्या मिश्रा, यालिनी कुमावत, जीविशा गुप्ता, मिशिका लोढ़ा, दृष्टि ऑडिया (राजस्थान, भारत) से अन्तिम चरण में प्रवेश किया है।
उड़ान अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता सीजन-2 के अन्तिम चरण का आयोजन 16, 17, 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा एवं विजेता प्रतिभागियों की घोषणा 20 अगस्त को उदयपुर में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन ग्राण्ड फिनाले कार्यक्रम में की जाएगी एवं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस ग्राण्ड फिनाले में पिछले वर्ष के विजेता प्रतिभागी नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे।