कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में नृत्य, योग एवं वेलनेस द्वारा नृत्य-योग थैरेपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबंधक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं कला आश्रम फाउण्डेशन के पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जर्मनी से पधारे विदेशी मेहमानों का नृत्य-योग थैरेपी द्वारा इलाज किया गया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि विदेशों से वर्षभर में कई विदेशी ग्रुप इस नृत्य-योग थैरेपी द्वारा अलग-अलग मानसिक, शारीरिक बीमारियों एवं मोटापा आदि बीमारियों का इलाज करवाने विदेश से समय-समय पर निरन्तर यहां आते रहते है। कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स द्वारा समय-समय पर नृत्य-योग थैरेपी कार्यशाला आयोजित की जाती है ताकि विदेशी ग्रुप यहां आकर भारतीय संस्कृति से रूबरू होकर अपना इलाज सुचारू रूप से करवाते है।

निदेशिका डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि विदेशों से वर्षभर कई ग्रुप यह नृत्य-योग थैरेपी लेने आते है, जिसके द्वारा गम्भीर बीमारियों का इलाज भी सम्भव हो पाता है। नृत्य कला के साथ एक चिकित्सा भी है, जिसमें योगा को सम्मिलित करते हुए बीमार शरीर को शरीर, मन और आत्मा से पूर्णतया स्वस्थ किया जाता है। चेयरमैन डाॅ. दिनेश खत्री ने बताया है कि ये विदेशी ग्रुप कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारतीय संस्कृति से रूबरू होने के लिए एवं इलाज के लिए निरन्तर रूप से कला आश्रम में आते है और ये विदेशी मेहमान नृत्य-योग थैरेपी द्वारा अपना इलाज करवाते है। डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान दिया गया एवं कल्चर काॅम्पलेक्स का आदान-प्रदान किया गया। कला आश्रम की टीम द्वारा भारतीय वैदिक नृत्य, योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार विदेशों में किया जाता है।

आज दुनिया की ज्वलन्त समस्या मधुमेह है और दूसरे चरण पर डिप्रेशन है। यह एक ऐसा वायरस है जो हमारे समाज में तेजी से फैलता जा रहा है। इसका कोई कारगर उपचार नहीं है, जबकि यदि ऐसे रोगियों को योग नृत्य थैरेपी का नियमित अभ्यास कराया जाए तो न केवल स्वयं को वरन् समाज को भी स्वस्थ बना सकते है। एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वस्थ समाज व स्वस्थ व्यक्ति का होना नितान्त आवश्यक है। नृत्य-योग थैरेपी के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक सभी बीमारियों एवं मोटापा, थाईराइड, मधुमेह, तनाव आदि अन्य बीमारियों का उपचार व निवारण किया जाता है।

कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबंधक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं कला आश्रम फाउण्डेशन के पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा कल्चरल प्रोग्राम एक्सचेन्ज के तहत साप्ताहिक कार्यशाला के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो शहर के लिए रवाना हुए। कला आश्रम की टीम द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो शहर में भारतीय वैदिक नृत्य, योग, मेडिटेशन, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार किया जाए और कत्थक नृत्य सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया भी जाएगा। कार्यशाला में डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य एवं नृत्य थैरेपी से आधुनिक व्याधियों के उपचार एवं इलाज का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा एवं डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा योग थैरेपी का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कला आश्रम की टीम निरन्तर प्रयासरत है।