अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर उदयपुर स्थित कला आश्रम फाउण्डेशन एवं इसकी इकाई कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 मार्च रविवार को समय सायं 4 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को हर्बल-टी उत्पादों की उभरती हुई कम्पनी टी-टेन्ट्रम प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि डाॅ. लीना दवे एवं श्रीमती अंजु गिरी के स्वागत सम्मान में माला व उपारना भेंट कर स्वागत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 8 महिलाओं को सम्मानित कर अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनकी प्रेरणादायी कहानियों को सुन सभामण्डल भी अभिभूत था। इन प्रेरणादायी कहानियों के साथ ही प्रयासरत यंग उर्जा को भी कला आश्रम द्वारा यंग आईकोनिक अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 8 अलग-अलग क्षेत्रों की चुनिन्दा महिला व्यक्तित्व को सभी से रूबरू करवाकर उनकी आत्म कथा को करीब से सुनकर उनसे प्रेरित होना था।

कार्यक्रम में पेराग्लाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कलकत्ता से डाॅ. अनुराधा राॅय, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लखनऊ से श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुम्बई से डाॅ. रोनिका शाह, गृहस्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुम्बई से श्रीमती पूनम पूरी, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. आशा अरोड़ा, सामुदायिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती प्यारी रावल (सरपंच-भीम, राजसमन्द), शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. वन्दना चैधरी, मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती विनिता गौड एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. सोनल सिंघवी को सम्मानित किया गया। उपरोक्त सभी चयनित महिलाओं को ‘‘वुमेन ऑफ़ सबस्टेन्स अवार्ड-2021’’ से नवाजा गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर अपने विचार एवं अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में ही सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी, सुश्री प्रियंका बजाज, सुश्री श्लोका अग्रवाल एवं अपनी उत्कृष्ट लेखन के लिए सुश्री हृदया खत्री को ‘‘यंग आईकोनिक अवार्ड-2021’’ से सम्मानित किया गया। डाॅ. लीना दवे एवं डाॅ. अंजू गिरी को ‘‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’’-2021 से सम्मानित किया गया। उपरोक्त सभी सम्मानितगणों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति शिल्ड व प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से ही भगवान शिव के अर्धनारेश्वर रूप में पुरूष एवं महिलाओं को एक समानता के रूप में प्रदर्शित किया गया है एवं वर्तमान समय में भी पुरुषों एवं महिलाओं को एक समान माना जाता हैं। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। आज हर क्षेेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है एवं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की संस्कृति, संप्रभुता एवं सभ्यता को आगे बढ़ा रही है। जिन क्षेत्रों को पुरूष एकाधिकार वाला क्षेत्र समझा जाता था, उन क्षेत्रों में भी महिलाओं ने अपने सफलता पूर्वक कदम आगे बढ़ा दिये है।

आजकल की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। राजनीति, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, खेलकूद, वाणिज्य, व्यापार जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। किसी समय इन्हें इन क्षेत्रों में कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इन्हीं प्रतिभाओं का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करके कला आश्रम फाउण्डेशन गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी ने किया।