भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली कत्थक नृत्य एवं गायन परीक्षा 2019-20 में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र एवं उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर पूरे संभाग का एकमात्र संस्थान है, जहां पर भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली परीक्षाएं होती है।

भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली कत्थक नृत्य परीक्षा में अव्वल रही कला आश्रम की छात्रा सुश्री श्लोका अग्रवाल ने कत्थक नृत्य विशारद में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया तथा गायन परीक्षा में अव्वल रहे छात्र मास्टर मधुरम खत्री ने दक्षिण क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद से आयोजित होने वाली कत्थक नृत्य परीक्षा 2019-20 में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर के 7 छात्र-छात्राओं ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कत्थक नृत्य परीक्षा में अव्वल रही कला आश्रम की छात्रा सुश्री प्रियंका बजाज ने कत्थक नृत्य विशारद षष्ठम वर्ष में पूरे सम्भाग स्तर पर प्रथम प्राप्त किया। इसी क्रम में सुश्री पायल कुमावत ने कत्थक नृत्य पंचम् वर्ष में प्रथम, सुश्री अदा जैन ने कत्थक नृत्य चतुर्थ वर्ष में प्रथम, श्रीमती किरण सालवी ने कत्थक नृत्य तृतीय वर्ष में प्रथम, सुश्री प्रविधि जैन ने कत्थक नृत्य द्वितीय वर्ष में प्रथम एवं सुश्री ध्रुवी राठी ने कत्थक नृत्य प्रथम वर्ष में प्रथम, सुश्री कायरा अग्रवाल ने संगीत प्रवेशिका कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला आश्रम की छात्राओं ने भारतवर्ष में संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में उदयपुर शहर का नाम रोशन किया एवं शहर का मान बढ़ाया।