कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ ईश वन्दना के साथ काॅलेज की छात्राओं ने किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा ईश वन्दना की प्रस्तुति देकर से किया गया। कार्यक्रम में काॅलेज की छात्राओं द्वारा होली उत्सव में कत्थक नृत्य, लोक नृत्य, नृत्य-योग आधारित नृत्य नाटिका सुन्दर प्रस्तुतियां दी एवं मधुराष्टकम व अच्युतम केशवम पर गायन प्रस्तुत किया। सभी छात्र-छात्राओं ने होली उत्सव पर एक से बढ़कर एक उत्कृष्ठ प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्य डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। नृत्य के साथ संगीत संयोजन सूरज गन्धर्व ने किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।