उड़ान-2021 की अपार सफलता के बाद कला आश्रम फाउण्डेशन की इकाई कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफाॅर्मिंग आर्टस् उदयपुर ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ”उड़ान“ सीजन-2 के रजिस्ट्रेशन का आगाज दिनांक 10 जून 2022 को किया। ”उड़ान“ सीजन-2 का आगाज कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री, पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा ने नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस कार्यक्रम में सुश्री हृदया खत्री, मधुरम खत्री, सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी, डाॅ. लीना दवे, श्रीमती इंद्रा कंवर, सुश्री हीना पारिख एवं कला आश्रम फाउण्डेशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ”उड़ान“ सीजन-2 के रजिस्ट्रेशन की अवधि दिनांक 10 जून 2022 से 24 जून 2022 तक रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ”उड़ान“ सीजन-2 कार्यक्रम की संस्थापक गुरु डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की इस वर्ष भी देश विदेश के प्रतिभागी कलाकार पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लेंगे एवं अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 5 से 55 वर्ष के तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इस बार उड़ान फाउण्डेशन द्वारा उड़ान सीजन-2 कराने का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, विशेष रूप से विकलांग एवं अन्य प्रयासों के लिए चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में मदद करना है।
पिछली बार की तरह इस बार भी उड़ान सीजन-2 तीन चरणों में सम्पन्न होगा। प्रतिभागी एकल, युगल एवं समूह में प्रस्तुति दे पाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी पारम्परिक नृत्य, क्षेत्रीय नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, मुक्त शैली, फ्यूजन डांस आदि नृत्य शैलियों में भाग ले सकेंगे।
पिछले वर्ष उड़ान 2021 में अनेक देशों- कनाड़ा, वर्जिनिया, वाशिंगटन, शिकागो, मेनचेस्टर (यू.के.), ओमान एवं भारत से विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बेंगलूरू, उड़ीसा एवं राजस्थान आदि जगहों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था।