आज दिनांक 01.03.2022 मंगलवार को कला आश्रम काॅलेज आॅफ परफोर्मिंग आर्टस्, उदयपुर में महा शिवरात्रि उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं कला आश्रम फाउण्डेशन की पैट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर की।
महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम काॅलेज के सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा ऊँ कार वन्दना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की श्रंृखला में सर्वप्रथम डाॅ. लीना दवे ने ठुमरी नृत्य प्रस्तुत किया। काॅलेज की छात्रा धानी, प्रविधि जैन, हिरल, हुवांशिका, तन्वी आदि ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। महाशिवरात्रि उत्सव पर काॅलेज स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने भोलेनाथ पर आधारित अनेक भजनों पर सतसंग किया। महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम में डाॅ. सरोज शर्मा ने सभी छात्राओं को शिव आराधना पर मेडिटेशन करवाया।
कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम काॅलेज आॅफ परफोर्मिंग आर्टस् की प्रिन्सीपल डाॅ. सरोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक में मधुरम खत्री का सहयोग रहा। प्रभु शिवजी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। अन्त में इन्द्रा कुंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिलिपि वास्ते सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित –

श्रीमान सम्पादक महोदय जी ,उदयपुर