दिनांक 30 अगस्त, 2021 सोमवार को कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की छात्राओं मनस्वी चौहान, नेरीत्या, मिशिका, दृष्टि, यालिनी द्वारा श्रीकृष्ण वन्दन आरती व शंखनाद की गूंज के साथ हुई। कार्यक्रम में एकल गायन में प्रियंका बजाज ने मधुराष्ट्रकम, मितुला पाण्डे ने कान्हा मैं तोसे हारी, आध्या गुप्ता ने कान्हा माने ना, मनस्वी चौहान ने अच्युतम केशवम, मधुरम खत्री ने अच्युतम केशवम, आन्या पारख ने महाभारत टाइटल सोंग, देवयानी साहू ने राधा कैसे ना जले, अदा जैन ने मुरली मनोहर मोहन मुरारी गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

सीनियर ग्रुप में छात्रा प्रियंका बजाज, मितुला पाण्डे, अदा जैन, प्रिशा गांधी, गीतांजली राणा ने शुद्ध कत्थक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। मान्या हाडा व माही चपलोत ने राजस्थानी चरी नृत्य पर अपनी प्रस्तुतियां दी। सत्य संदेश पर छात्रा हिरल, हुविक्शा, तन्वी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

जूनीयर शुद्ध कत्थक नृत्य में डॉ. लीना दवे, गौरी दवे, साक्षी श्रीमाली, अंजना राव आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ सत्संग प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्णजी की आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग श्री मधुरम खत्री का रहा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री प्रतिमा हरगुनानी द्वारा किया गया।