कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में ‘‘नव ताल नवरंग नव दुर्गा संग’’ का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम आदरणीय गुरूजी श्री वासुदेव जी ने ऑनलाइन एवं फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरूजी द्वारा उद्बोधन दिया गया। उसके पश्चात मां भगवती की पूजा वंदन लय ताल व स्वर के संग…. छात्रा प्रतिमा, प्रियंका, मितुला, प्रीशा, दीया, मेधा, आदिवा, अदा, युश्मीता, आन्या, पायल, किरण ने प्रस्तुति दी। छात्रा प्रियंका व प्रतिमा द्वारा नव ताल नवरंग नव दुर्गा संग पर एक परिचर्चा प्रस्तुत की गई। कृष्णा अष्टपदी नृत्य पर छात्रा मेधा छापरवाल ने अपनी प्रस्तुती दी। सरगम पर छात्रा सुगंधा, हीना व साक्षी श्रीमाली ने एवं कथक पर छात्रा जैनिका ने एवं कथक का प्रारंभिक स्वरूप.. छात्रा लीना, गौरवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। नव ताल व नवरंग नव दुर्गा संग पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। अन्त में प्रिशा गांधी ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग मधुरम खत्री का रहा।