नेशनल डान्स फेस्टिवल संस्कृति-2019 का आयोजन दिल्ली में 2 मई से 5 मई तक आयोजित किया गया। इस नेशनल डान्स फेस्टिवल 2019 में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफाॅर्मिंग आर्ट्स ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। कई प्रदेशों से शामिल प्रतिभागियों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफाॅर्मिंग आर्ट्स की ओर से एकल युगल और समूह कत्थक नृत्य के विभिन्न उम्र वर्ग में यहां के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कत्थक नृत्य माइनर सोलो में हिना दाऊद प्रथम, कत्थक नृत्य समूह माइनर में कला आश्रम ग्रुप प्रथम, कत्थक नृत्य जूनियर में प्रीशा नाहर व लोक नृत्य में उन्नति नाहर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन जूनियर में मधुरम खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के इसी क्रम में सीनियर सोलो कत्थक में हृदया खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल कत्थक में तेजस्विनी राणा व अनुषा पंडित ने तथा स्थानीय लोक नृत्य समूह में कला आश्रम राजस्थान ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही वरिष्ठ कत्थक में शाहीन खान व किंजल पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट प्रस्तुति के तौर पर मधुरम खत्री व हृदया खत्री को आमंत्रित भी किया गया।