कला आश्रम फाउण्डेशन की ईकाई कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर में कत्थक नृत्य की तीन दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला आज दिनांक 24 अक्टूबर 2019, समय 4 से 7 बजे तक आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारम्भ कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन कर किया।

कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स की प्राचार्या डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य की निःशुल्क कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नृत्य के सभी गुर सिखाए एवं बताए गए।

डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर में भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ का एकमात्र केन्द्र है, जहां कत्थक नृत्य में बी.ए. के परीक्षा फाॅर्म भरे जाते है। वर्तमान में भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ के अन्तर्गत अभी एडमिशन फाॅर्म भरे जा रहे है। हमारे यहां शास्त्रीय कत्थक नृत्य, लोक-नृत्य, संगीत तथा वादन में संगीत प्रभाकर एवं संगीत विशारद की डिग्री कोर्स संचालित किए जाते है। कत्थक नृत्य से विद्यार्थी तनाव मुक्त रहते है। छात्रों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। कत्थक नृत्य से छात्रों में बुद्धि का विकास होता है। डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि विदेशों से वर्षभर कई ग्रुप यह कत्थक नृत्य, योग, ध्यान, संगीत आदि सीखने को आते है।