कला आश्रम फाउण्डेशन उदयपुर की संरक्षक न्यासी एवं कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिग आट्र्स की निदेशक डाॅ. सरोज शर्मा को हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान स्टेट के स्टेट हेडक्वार्टर द्वारा ऑनररी स्टेट हेडक्वार्टर कमिश्नर (गाईड्स) उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. सरोज शर्मा को 05 वर्षों हेतु मानद राज्य मुख्यालय आयुक्त (गाइड) के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। डाॅ. सरोज शर्मा को यह सम्मान हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री पवन कुमार गोयल (अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार, जयपुर) एवं राज्य सचिव द्वारा प्रदान किया गया। डाॅ. सरोज शर्मा को यह सम्मान हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स द्वारा सम्पादित किए गए सात दिवसीय राष्ट्रीय मेगा शिविर में रात-दिन किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु दिया गया। प्राधिकरण द्वारा यह सम्मान एवं मानद उपाधि डाॅ. सरोज शर्मा को उनके द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए गए कार्यों हेतु प्रदान किया गया।

डाॅ. सरोज शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के न्यूयार्क, फ्लोरिडा, शिकागो, वर्जिनिया एवं अन्य राष्ट्रों त्रिनीडाड एवं टोबेगो, हाॅलेण्ड, हंगरी, दुबई आदि में कला व संस्कृति के उन्नयन एवं समन्वयन संबंधी कार्यक्रमों एवं योग-संगीत द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जन मानस के कार्य कौशल को उन्नत कर सामन्जस्य बनाने पर जोर दिया है। डाॅ. सरोज शर्मा की इन्हीं उपलब्धियों का सम्मान गुजरात के डी.जी.पी. श्री अनिल प्रथम व देश के गणमान्य स्काउट एण्ड गाइड द्वारा इस कार्यशाला में किया गया।

कला आश्रम फाउण्डेशन के गोगुन्दा स्थित परिसर कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल में हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स को इस शिविर हेतु परिसर एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गई थी।