कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्टस् द्वारा परमश्रद्धेय श्री बिरजू महाराज के जन्मोत्सव पर “कला अभिव्यक्ति” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि “कला अभिव्यक्ति” कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ शारदे को नमन कर विद्यार्थीयों ने माँ शारदे पर आधारित प्रार्थना से प्रारम्भ की। श्री बिरजू महाराज की बनाई गई मधुराष्टकम काष्ठा संगीत की रचना पर छात्राओं ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। काॅलेज की रिद्धीश्री चैधरी, दिविशा जैन, लेखिशा श्रीमाली, युष्मीता, दिलांशी, खुशी, आध्या, मितुला, कल्पना, प्रतिमा, पायल आदि छात्राओं ने नृत्य एवं संगीत द्वारा अपनी-अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफोर्मिंग आट्र्स के स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहा।